Home Top Ad

सूर्यग्रहण - Solar Eclipse India latest update

Share:
हेल्लो दोस्तों,
          आज का टॉपिक सूर्यग्रहण से सम्बंधित है।
आज 21 जून को साल का पहला सूर्यग्रहण  लगने वालाहै। आज का सूर्यग्रहण बहुत खास है,क्योंकि आज रविवार है,जो की सूर्यभगवान का पवित्र दिन माना जाता है।



           साथ ही दोस्तों 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन भी होता है,और आज की रात्रि को वर्ष की सबसे छोटी रात्रि कहा जाता है।

अभी कुछ ही समय में शुरू होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण।

सूर्यग्रहण का समय-

                        आज का सूर्य ग्रहण सबसे पहले अफ़्रीकी देश कांगो में 9:15 सेशुरू होगा। यदि भारत की बात कहि जाये तो देश में सबसे पहले सूर्यग्रहण गुजरात के भुज में सुबह 9:58 बजे शुरू होगा। 



                  ये सूर्यग्रहण 12:10 बजे उत्तराखण्ड में कालका की चोटी और वलयाकार(Ring of fire) दिखेगा। यह कम से कम 28 सेकंड के लिए  ग्रहण पूर्ण लगेगा ।

            ग्रहण की समाप्ति 3:04 बजे होगी। यह ग्रहण 6 घण्टे तक चलेगा।

सूतक काल-   

               सूर्यग्रहण लगने के 12 घण्टे के पहले के समय को सूतक काल  माना जाता है। इस हिसाब से भारत में  20 जून की रात्रि के 10 बजे से सूतक काम चालू हो गया है। और ये सूर्यग्रहण की समाप्ति तक चलेगा।


सूतक काल में मान्यता है,कि-

● इस समय कोई धार्मिक कार्य नही किया जाता है।●मंदिर और धार्मिक स्थलों के पट बन्द कर दिए जाते है। 
●नये काम न करने की सलाह दी जाती है। 
●चाकू, छुरी , केंची इत्यादि वस्तुओं के उपयोग की मनाही होती है। 
●बालो को छूना अशुभ माना जाता है।
● भगवान की मूर्तियों को छूने की मनाही होती है।
● खाने पीने की मनाही होती है।
●खाने पिने की वस्तुओं में सूतक शुरू होने से पहले तुलसी के पत्ते डाल सकते है।



सूर्यग्रहण के समय सावधानियां-

● सूर्यग्रहण को नंगी आँखों से देखने से बचना चाहिए
●कोई भी शुभ कार्य नही करने चाहिए।
●बच्चो ,बुजुर्गो और गर्भवती महिलाओ को खाने से परहेज करना चाहिए।
●ग्रहण लगने  से पहले तुलसी के पत्ते खाने पीने की चीजों में डाल देना चाहिए।
●घर के पूजा स्थल को ग्रहण के समय ढक देना चाहिए।
●इस समय नेगेटिव एनर्जी चरम पर होती है इसलिए गर्भवती महिला को बाहर नही निकलना चाहिए।

●ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करके पूजा स्थल पर  गंगाजल का छिड़काव करें।

ऐसे देखे सूर्यग्रहण-

1) सूर्यग्रहण को सीधे आँखों से देखने से बचना चाहिए।इससे आपकी आँखों को नुकसान पहुच सकता है।इसके लिए  आप सुरक्षित तकनीक युक्त विशेष चश्मे का प्रयोग करे।

2) एक कार्ड शीट में पिनहोल करे फिर नीचे सफेद कागज रखे इससे पिनहोल के द्वारा सूर्य की छवि कागज पर दिखेगी।

3)आप वेल्डर ग्लास#13 या  #14 का इस्तेमाल कर सकते है।

4) मेकअप किट मिरर को काले कागज से ढक दे और फिर बिच में छेद कर दीजिए।इस पर पड़ने वाली किरणों से दिवार पर प्रतिबिम्ब देख सकते हो।

सूर्यग्रहण ऐसे न देखे-
1) सीधे तौर पर सूर्य को न देखे।
2) धुप के चश्मे,काले चश्मे, एक्सरे शीट या काले किये गए कागज के प्रयोग से बचे।
3) पानी की सतह पर सूर्य को देखने से बचे।

राशियों पर प्रभाव - 

           ये सूर्यग्रहण मेष ,सिंह, कन्या के लिए शुभ है। बाकि राशियों पर नेगेटिव प्रभाव है।

धन्यवाद।





No comments

Featured Post

Sergei Ponomarenko A real Time Traveller from Ukrain- समययात्रा स्टोरी हिंदी में

  समय यात्रा ( Time Travel ) एक ऐसा टॉपिक जिस पर हर कोई विस्वास नहीं कर पाता। इंसान  हमेशा ये एक चाह रखता है,की वो समय के पार जा सके,अपने भ...