Home Top Ad

IMPORTANT ANNOUNCEMENT OF PM MODI

Share:

नमस्कार दोस्तों,

                    आज का ब्लॉग एक बार पुनः माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 जी के संबोधन को आम आदमी तक पहुचाने के उद्देश्य से लिखा गया है।

 कोरोना वायरस के चलते माननीय मोदीजी ने पुनः अपना संदेश आम 

-जन  को पहुचाया है ,जो इस प्रकार है-


                  "मेरे प्यारे देशवासियों नमस्कार कोरोना वैश्विक महामारी के

 खिलाफ  देशव्यापी लॉक डाउन को आज 9 दिन हो रहे है। इस दौरान

 आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव दोनों का परिचय दिया

 है, वो अभूतपूर्व है। 


                शासन ,प्रशासन और जनता जनार्दन ने मिलकर  स्थिति को 

अच्छे ढंग से संभाल लेने का भरपूर प्रयास किया है।"


             "आपने जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन कोरोना के खिलाफ 

लड़ाई  लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया है,वो भी आज सभी देशों

 के लिए एक मिसाल बन गया "


              " आज कई देश इसको दौहरा रहे है। जनता कर्फ्यू  हो, घंटी 

बजाने, थाली  बजाने का कार्यक्रम हो , इन्होंने इस    चुनौतीपूर्ण समय 

में देश को इसकी सामूहिक शक्ति का एहसास कराया है ।" 


              यह भाव प्रकट  हुआ कि  देश एक होकर कोरोना के खिलाफ

 लड़ाई लड़ सकता है। अब  लॉक डाउन के समय में देश की ,आप 

सभी की यह सामूहिकता चरितार्थ  होती नजर आ रही हैं । "


          "साथियों आज जब देश के करोड़ों लोग घरों में है, तब किसी को भी 

लग  सकता है ,कि वो अकेला क्या करेगा कुछ लोग ये भी सोच रहे 

होंगे कि इतनी बड़ी लड़ाई  को अकेले कैसे लड़ पाएंगे यह प्रश्न भी मन

 में आते होंगेकि कितने दिन ऐसे और काटने पड़ेंगे? साथियो यह लोक 

डाउन का समय जरूर है, हम अपने - अपने घरों में जरूर हैं , 


लेकिन


        हम  में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक

 शक्ति हर व्यक्ति के साथ हैं,हर व्यक्ति का संबल हे। समय-समय पर 

देशवासियों की इस सामूहिक शक्ति  की विराटता, इसकी भव्यता और 

इसकी दिव्यता की अनुभूति करना आवश्यक हैं। "


          "साथियो हमारे यहां माना जाता है,कि जनता जनार्दन ईश्वर का ही 

रूप होती है इसलिए इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा हो ऐसी लड़ाई में बार-

बार  जनता रूपी महाशक्ति का , विराट स्वरूप का साक्षात करते रहना 

चाहिए । यह साक्षात्कार हमें मनोबल देता है ,लक्ष्य देता है और उसकी 

प्राप्ति के लिए पूजा भी देता है , हमारा मार्ग और अधिक स्पष्ट करता है।"


       " साथियों कोरोना महामारी से फैले अंधकार के बीच हमें निरंतर 

प्रकाश की ओर जाना है ,जो इसको कोरोना संकट से  सबसे ज्यादा 

प्रभावित है हमारे गरीब भाई -बहन , उन्हें कोरोना संकट से पैदा हुई 

निराशा से आशा की तरफ ले जाना है।

 

                 इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है

 उसे समाप्त करके हमे  उजाले और निश्चिता की तरफ बढ़ना है। 

इस अंधकारमय  कोरोना संकट से पराजित करने के लिए हमें 

प्रकाश के तेजको चारों दिशाओं में फैलाना है। इसलिए 


              इस संडे(रविवार) 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के

 संकट के अंधकार को चुनौती देनी है, उसे प्रकाश की ताकत का परिचय 

कराना है इस 5 अप्रैल को हमें 130 करोड़ देशवासियों की महाशक्ति का 

जागरण करना है।


             130 करोड़ देशवासियों के महा संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले 

जाना है। 5 अप्रैल रविवार को रात 9:00 बजे मैं आप सबके 9 मिनट 

चाहता हूं।  5 अप्रैल को रविवार को रात 9:00 बजे घर की सभी लाइट बंद 

करके घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के  लिए 

मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं  ।


             मैं फिर कहूंगा मोमबत्ती , टॉर्च ,दीया या मोबाइल की फ्लैश लाइट 

5 अप्रैल को रात को 9:00 बजे 9 मिनट तक जरूर जलाएं और उस समय 

यदि घर के सभी लाइट बंद करेंगे , चारों तरफ जब हर व्यक्ति 1-1 दिया 

जलाएगा तब  प्रकाश की उस महाशक्ति का एहसास होगा, जिसमें एक ही 

मकसद से हम सब लड़ रहे हैं यह उजागर होगा। उस प्रकाश में, उस 

रोशनी में ,उस उजाले में हम अपने मन में यह संकल्प करें कि हम अकेले 

नहीं हैं कोई भी अकेला नहीं है ।"


         "130 करोड़ देशवासी एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प है । 

साथियों मेरी एक और प्रार्थना है इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं 

पर भी इकट्ठा नहीं होना है , रास्तों में, गलियों में या मोहल्लों में नहीं जाना 

है |"

        अपने घर के दरवाजे ,बालकनी से ही इसे करना है।सोशल डिस्टैंसिंग

 की लक्ष्मण रेखा को  कभी भी लांघना नही है।सोशल डिस्टैंसिंग को किसी 

भी  हालत में तोड़ना नहीं है। कोरोना की चेन तोड़ने  का यही रामबाण 

इलाज है, इसलिए


                5 अप्रैल रविवार को रात 9:00 बजे कुछ पल अकेले बैठकर 

मां भारती का स्मरण कीजिए 130 करोड़ देशवासियों के चेहरों की कल्पना 

कीजिए। 130 करोड़ देशवासियो की सामूहिकता इस महाशक्ति का 

एहसास कीजिये यह  हमें संकट की इस घडी में  लड़ने की ताकत देगा, 

और जीतने का आत्मविश्वास भी ।"


हमारे यहां कहा गया है,


 "उत्साहो  बलवानार्य  नास्त्युत्साहात्परं  बलम् ।


 सोत्साहस्य  हि  लोकेषु  न किंचिदपि   दुर्लभम् ।।"


  यानी 

"हमारे उत्साह, हमारी स्प्रिट  से बढ़कर के दुनिया में कोई फोर्स 

नहीं  होता है। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम इस ताकत से हासिल 

न कर पाए।"


आइये साधक साथ मिलकर कोरोना को हराएं भारत को विजय बनाएं 


बहुत-बहुत धन्यवाद।

Stay home be safe😊

1 comment:

  1. Granted, if your advertising price range is proscribed, you’re probably not going find a way to|to have the ability to} get high-profile influencers to advertise your on line casino recreation. However, there are micro-influencers have the ability to|you possibly can} staff up with and make your recreation extra enticing to customers. This Zynga Poker video ad focuses on one essential aspect of playing in} poker – the art of bluffing. It places users’ poker skills to the check by difficult them to identify bluffs in the 1xbet recreation.

    ReplyDelete

Featured Post

Sergei Ponomarenko A real Time Traveller from Ukrain- समययात्रा स्टोरी हिंदी में

  समय यात्रा ( Time Travel ) एक ऐसा टॉपिक जिस पर हर कोई विस्वास नहीं कर पाता। इंसान  हमेशा ये एक चाह रखता है,की वो समय के पार जा सके,अपने भ...